फरांदे पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया विधायक बालाजीराव कल्याणकर एवं ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी की रही प्रमुख उपस्थिति.

नांदेड : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फरांदे पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय, फरांदे पार्क, वृक्षमित्र फाउंडेशन नांदेड़ एवं हनुमान मंदिर समिति, फरांदे पार्क के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विधायक बालाजीराव कल्याणकर, ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी, विठ्ठलराव पावडे, पंचायत समिति नांदेड़ के बीडीओ प्रवीण सुरडकर, कृषि विस्तार अधिकारी कांबले, हरित अभियान वृक्षमित्र फाउंडेशन के संतोषराव मुगटकर, वडजे काका सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उपस्थित नागरिकों को प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में बी.के. योगिनी बहन, बी.के. सुनील देशमुख भाई, बी.के. नीलकंठ जाधव भाई, उद्यमी राजेंद्र शंकरपुरे, वसंत कराळे, डॉ. रुपाली माने, डॉ. येवलीकर मैडम, मायराळ मैडम, हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा ब्रह्माकुमारी परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
