दादी प्रकाशमणीजी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन सुखमणी सेवा केंद्र में रक्तदान महाअभियान, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ.

नांदेड, दि. 25 (प्रतिनिधि) : माउंट आबू, राजस्थान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी दादी प्रकाशमणीजी की स्मृति में नांदेड के फरांदे पार्क स्थित ‘सुखमणी’ सेवा केंद्र तथा डॉ. शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 10 भाई-बहनों ने रक्तदान कर सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा मानवसेवा का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिला।
सुबह 11 बजे सुखमणी सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी अनिता दीदी तथा डॉ. शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के डॉ. धनश्री मुंडे, कुणाल महागडे, चक्रवर्ती चौदंते, गिरीश पुराणिक, दीपक वानखेडे, कु. माहीन नाज, कु. मयुरी और अक्षय करे सहित उपस्थित भाई-बहनों के हस्ते दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।
शिविर में एडवोकेट केदार जाधव, सचिन शंकरपुरे, प्रा. डॉ. भगवान व्यास, रूपेश पाटील, सुलोचना पाटील, डॉ. अनुजा पाटील, शिवलिला बहन, सोनाली बहन, रेणुका माता तथा सुरेखा जोगदंड ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान दादी प्रकाशमणीजी के समाजसेवा एवं मानवसेवा के कार्यों को याद किया गया। रोहिणी गोरे ने दादी प्रकाशमणीजी पर आधारित कविता प्रस्तुत की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्नेहभोज अर्थात ब्रह्माभोज का आनंद लिया। राजयोगिनी अनिता दीदी ने कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन प्रा. डॉ. कल्पना जाधव ने किया, जबकि उपस्थितों का आभार प्राचार्य डॉ. राम जाधव ने माना।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. आनंद मनुरकर, उद्योजक राजेंद्र शंकरपुरे, इंजीनियर सुनील देशमुख, इंजीनियर भगवानराव कदम, प्रोफेसर निळकंठराव जाधव, रूपेश भाई, सोहम भाई, सौ. चित्रा देशमुख, सुषमा अंकुलवार, योगिनी बहन, श्रीमती निर्मला टाक माता, श्रीमती सुनंदा गोरे, श्रीमती अंबुबाई बंगाळे माता सहित नागरिकों एवं महिलाओं ने सहयोग किया।
इस अवसर पर मानवसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।
