ब्रह्माकुमारीज फरांदे पार्क की ओर से नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान; 2 हजार विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प.
24 प्राईम न्यूज 9 Aug 2026

नांदेड, 8 अगस्त 2026। ब्रह्माकुमारीज फरांदे पार्क, नांदेड की ओर से शनिवार को टिळक नगर स्थित उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में आदरणीय राजयोगिनी अनिता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को कम उम्र से ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. रामराव जाधव, बी.के. महेशभाई, डॉ. अनुजा बहन, साइंटिस्ट नीलकंठ जाधव, विद्यालय के मुख्याध्यापक एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति अभियान के साथ-साथ विद्यार्थियों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
ब्रह्माकुमारीज फरांदे पार्क की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
