ब्रह्मा कुमारी ने सेवानिवृत्त सैनिकों का बढ़ाया मनोबल..

0
New-Doc-02-18-2026-11.51.jpg

24 प्राईम न्यूज 18 Feb 2026
नांदेड के फरांदे पार्क स्थित सुखमणी उपसेवा केंद्र की बहनों द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक क्लास का आयोजन किया गया। शासन की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार सैनिकों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया।
सुखमणी उपसेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी अनिता बहनजी एवं राजयोगिनी सत्या बहनजी ने मिलकर यह प्रभावशाली क्लास आयोजित किया। इस दौरान सैनिकों को परमात्मा की पहचान कराई गई तथा उनके मनोबल को मजबूत करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान दिया गया।
बहनों ने बताया कि भारत को पुनः स्वर्णिम और समृद्ध बनाने का संकल्प आवश्यक है तथा परमात्मा प्रतिदिन हमें इस दिशा में प्रेरणा देते हैं। महाशिवरात्रि का महत्व भी विस्तार से समझाया गया।
उन्होंने कहा कि जैसे भारत के सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वैसे ही ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक योद्धा बनकर दैवी गुणों की रक्षा करती हैं। सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका बलिदान भारत कभी नहीं भूल सकता।
कार्यक्रम में केआरपीएफ के प्रभारी अधिकारी जी. ऋषि केशवन, डॉ. विनय शाम सावळे (वैद्यकीय अधिकारी) तथा डॉ. प्रियांका गणपतराव अवसरे (दंत अधिकारी) सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।
इस प्रकार आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed